सर्दियों में बैंगन खाते रहिए, वजन कम होने साथ ही अन्य 4 फायदे होंगे

सर्दियों में बैंगन खाते रहिए, वजन कम होने साथ ही अन्य 4 फायदे होंगे

सेहतराग टीम

सर्दियां आते ही लोगों को कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। लोग अक्सर बीमार होने लगते हैं। ऐसे में सर्द के मौसम में लोगों को पेट भर भोजन करना चाहिए। ये करने से हमें कई तरह की बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बताएंगे। जो ठंड के अलावा आपको 12 महीने बाजार में आसानी से मिल जाएगी। इससे ना तो आपको खाने पीने में कटौती करनी होगी बल्कि आपको बस इस सब्जी को अपनी डाइट में शामिल करना होगा। जानें वो सब्जी क्या है और कैसे ये वजन को कंट्रोल करने का काम करती है।

पढ़ें- सर्दियों में खाइए मक्के की रोटी, कई रोगों से रहेंगे दूर

कैसे करें बैंगन का सेवन

बैंगन को आप भर्ता के रूप में या फिर सब्जी बनाकर अपनी डाइट में शामिल करें।

बैंगन के सेवन के अन्य फायदे

दांतों के दर्द में लाभकारी

बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि बैंगन दांतों के दर्द में भी लाभकारी माना जाता है। अगर बैंगन का रस दांतों के ऊपर लगाया जाए तो ये दांतों के दर्द में इंस्टेंट असर करता है।

कोलेस्ट्रॉल करेगा कंट्रोल

बैंगन का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी बराबर रहता है। बैंगन में पोटेशियम और मैग्नीशियम होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ने नहीं देते।

बैंगन घटाएगा वजन

बैंगन में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। जिससे आपका पेट काफी देर तक भरा रहता है और वजन घटाने  में मदद भी करता है। इसके साथ ही फैट को बर्न करने का काम भी करता है। इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम की अधिकता होती है जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने नहीं पाता, साथ ही दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

बालों के लिए भी फायदेमंद

बैंगन का सेवन करने से बाल भी मजबूत रहते हैं। इसमें खनिज और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यही बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं।

इम्यूनिटी करेगा मजबूत

बैंगन में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों में विटामिन सी, मिनरल, फाइबर शामिल हैं। यही सब मिलकर इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं और रोगों से बचाने का काम भी करते हैं।

इसे भी पढ़ें-

सुबह उठने के बाद शरीर सुस्त रहता है, तो अपने दिन की शुरुआत इन चीजों को खाकर करें

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।